झांसी। महानगर के कई प्रमुख मार्ग व अंदरूनी हिस्सों की सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। इनकी दशा संवारने के लिए अमर उजाला द्वारा ‘सेल्फी विद गड्ढा’ अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके अभियान में आप गड्ढे के साथ सेल्फी हमें भेजें। इसे हम अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे। इस समस्या को समाधान के लिए संबंधित विभाग तक भी पहुंचाएंगे।
बारिश के बाद तमाम सड़कों की हालत खराब हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अमर उजाला ने सेल्फी विद गड्ढा अभियान शुरू किया है। एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य पूरा करते हुए आप गड्ढे के साथ सेल्फी खींचकर हमें भेजें, जिसे हम अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे। इतना ही नहीं, समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग तक पहुंचाएंगे। सेल्फी के साथ नाम तथा उस जगह का नाम जरूर लिखें जहां सड़क पर गड्ढा है। सेल्फी मोबाइल नंबर 9415183605 पर भेजी जा सकती है।