फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगा कोरोना कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। शनिवार एवं रविवार को पूरी तरह से बाजार समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधियों की इजाजत नहीं रहेगी। सोमवार की सुबह सात बजे तक यह बंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन

दो सप्ताह से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में अप्रत्याशित तेजी आई है। इससे निपटने के लिए सरकार ने प्रदेश में पहले रविवार को बंदी का फैसला किया था लेकिन, अब जिन जनपदों में संक्रमण अधिक है वहां शुक्रवार रात्रि से ही बंदी शुरू कर दी गई। झांसी में संक्रमण की रफ्तार देखते हुए यहां पहले से ही रात्रि कर्फ्यू लागू है।
दो दिन के कर्फ्यू के कारण शुक्रवार की शाम को बाजारों में रोजाना की वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद रात आठ बजे से सभी व्यवसायिक एवं सामान्य गतिविधियां बंद हो गईं। दुकानें भी बंद हो गईं।
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने रविवार की बंदी के लिए पूरी तैयारी की है। प्रशासनिक अफसरों ने व्यवसायिक संगठनों के साथ बैठक करके रविवार के कर्फ्यू का कड़ाई से पालने करने को कहा है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती करने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई आदि से जुड़े कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। रात्रिकालीन शिफ्ट के सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं आवश्यक सेवा से जुड़े निजी क्षेत्र के कर्मियों को छूट होगी। उनका कहना है रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड आने-जाने वालों को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें