फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में 20 करोड़ से पुख्ता होंगे सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी से वार्ड तक में लगेगा स्प्रिंकलर सिस्टम, छात्रावासों के तार भी बदलेंगे
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड के बाद सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जाएंगे। ओपीडी से लेकर वार्ड तक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया जाएगा। छात्रावासों और खंभों के तार भी बदले जाएंगे। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।



मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एसएनसीयू) में 15 नवंबर को आग लगने के बाद 10 नवजातों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद शासन स्तर से कमियों को दूर करने और आग से बचाव के इंतजाम पुख्ता करने के लिए कॉलेज प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। कॉलेज की ओर से छात्रावासों में विद्युतीकरण का कार्य, खंभों के तार बदलने, स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने आदि का प्रस्ताव भेजा गया। शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिल गई है। अब 20 करोड़ से इन कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018-19 में फायर फाइटिंग और फायर अलार्म सिस्टम लगाया गया था। तब स्प्रिंकलर सिस्टम का मानक नहीं था मगर अब इसे भी मानक में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में कॉलेज के सभी वार्ड, ओपीडी, लेबर रूम और इमरजेंसी में स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन




अग्निशमन और विद्युत विभाग का ऑडिट शुरू



अग्निकांड के बाद नए सिरे से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों में अग्निशमन और विद्युत विभाग का ऑडिट कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। प्राचार्य की तरफ से दोनों विभागों को पत्र लिखकर तत्काल ऑडिट कराने की मांग की गई थी। अब अग्निशमन और विद्युत विभाग ने ऑडिट शुरू कर दिया है। बताया गया कि अगले सप्ताह तक दोनों विभाग अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि ऑडिट में भी जो कमियां उजागर होंगी, उन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें