फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इलाहाबाद-झांसी सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह यादव की लगातार दूसरी जीत

विज्ञापन
बीकेडी कॉलेज में इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव के विजयी सपा प्रत्याशी मानसिंह यादव को जीत&nb
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव लगातार दूसरी बार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुने गए हैं। उन्होंने भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27663 मतों के अंतर से पराजित किया। डॉ. मान सिंह यादव को 60358 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 32695 मत प्राप्त हुए। कुल मतों में सपा प्रत्याशी की हिस्सेदारी 55.13 फीसदी रही। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में ही उनकी जीत सुनिश्चित हो गई।
मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना बुधवार दोपहर बाद सवा दो बजे पूरी हुई। बीकेडी परिसर के कोठारी हॉल में 14 टेबलों पर नौ चरणों में मतों की गिनती की गई। शुरुआती चरण में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे चरण से सपा प्रत्याशी ने मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद मतों का अंतर लगातार बढ़ता गया। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे पांचवें चरण की गणना पूरी होने तक डॉ. मान सिंह यादव ने निर्णायक बढ़त बना ली थी। आगे के चरणों में भी उनकी बढ़त बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान जैसे-जैसे सपा प्रत्याशी की बढ़त बढ़ी, समर्थकों का उत्साह भी बढ़ता गया। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद लगातार दूसरी जीत पर सपा खेमे में खुशी का माहौल रहा। प्रथम वरीयता के मतों में ही स्पष्ट बहुमत मिलने के कारण दूसरी वरीयता के मतों की गिनती की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें