फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम से अभद्रता, गार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी/बंगरा। थाना कटेरा के कचनेव घाट पर अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम (मऊरानीपर) अजय यादव के साथ वहां मौजूद लोगों ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। एसडीएम के साथ मौजूद होमगार्ड कामता प्रसाद ने जब विरोध करने की कोशिश की तब आरोपी उस पीटकर भाग निकले। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। होमगार्ड ने दो आरोपियों के खिलाफ कटेरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार दोपहर करीब ग्यारह बजे एसडीएम अजय यादव कचनेव घाट पहुंचे थे। उस समय दो ट्रैक्टर पर बालू भरी जा रही थी। एसडीएम ने जब पूछताछ करने की तब वहां मौजूद कचनेव गांव निवासी अंकुर उर्फ अंकित एवं सोहित यादव उनसे अभद्रता करने लगे। एसडीएम के साथ मौजूद होमगार्ड कामता प्रसाद निवासी इटायल, लहचूरा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीट दिया और धमकाते हुए भाग निकले। एसपी आरए अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें