फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में स्कूल प्रबंधक और सहायक अध्यापक गिरफ्तार

विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले में स्कूल प्रबंधक और सहायक अध्यापक गिरफ्तार
विज्ञापन

झांसी। विजिलेंस टीम ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित अलीगोल खिड़की बाहर के एक स्कूल में छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में प्रबंधक व सहायक अध्यापक को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि तीसरे आरोपी प्रधानाचार्य को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली स्थित अलीगोल खिड़की बाहर एमजीए स्कूल में साल 2003 में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के नाम पर 41,880 रुपये घोटाले का मामले सामने आया था। जांच दौरान साल 2018 में इस मामले में स्कूल के प्रबंधक शफीक, सहायक अध्यापक सरवर और प्रधानाचार्य अशरफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। साक्ष्य मिलने के बाद बुधवार को विजिलेंस सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने प्रबंधक शफीक व सरवर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। वहीं, इस मामले में फरार चल रहे प्रधानाचार्य अशरफ को पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है। टीम में इंस्पेक्टर आरएस द्विवेदी, शंभूनाथ तिवारी, एमपी सिंह, बीएस बादल, बृजेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें