फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 42 दिन बाद खुले स्कूल, बारिश में उपस्थिति रही कम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। 42 दिन बाद बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल मंगलवार को खुल गए। नए प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक-चंदन लगाकर स्वागत किया गया। हालांकि, बारिश की वजह से विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। स्कूल चलो अभियान पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन




जनपद में बेसिक के 1452 स्कूल हैं। इनमें करीब एक लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों का ग्रीष्मावकाश 18 मई को हो गया था। उसके बाद से एक जुलाई से स्कूल खुल गए। चूंकि, सुबह तक अच्छी अच्छी बारिश हो रही थी। ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थी स्कूल नहीं आए। शहर के एक स्कूल में तो सिर्फ पांच विद्यार्थी ही पहुंचे। स्कूल खुलते ही स्कूल चलो अभियान चलना था। बारिश के चलते उस पर भी असर पड़ा। कहीं स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई तो कहीं, कम विद्यार्थी और बारिश के चलते यह अभियान प्रभावित हुआ। शिक्षा भवन से भी रैली का आयोजन किया जाना था। बारिश के चलते उसे स्थगित करना पड़ा। 15 जुलाई तक लगातार स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूल न जाने वाले बच्चों का प्रवेश के लिए नामांकन कराया जाएगा। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि शिक्षा भवन से बुधवार सुबह 9:30 बजे से रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें