फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली को लेकर लोगों को ‘सचेत’ करेगी ‘एप’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। देशभर के साथ ही झांसी में हो रही भारी बारिश के बीच गृह मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय और मौसम विभाग ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सचेत एप डाउनलोड करने के लिए कहा है। ताकि, प्रभावित क्षेत्रों में बिजली गिरने से होने वाली जनहानि और आर्थिक क्षति की आशंका को कम किया जा सके।
विज्ञापन




डीएम मृदुल चौधरी ने कलक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनपद के सभी अधिकारियों को बताया कि सचेत एप मौसम विभाग की ओर से तैयार किया गया मोबाइल एप है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह बिजली गिरने से लोगों को सावधान करने के लिए केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारतीय ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे द्वारा विकसित की गई है। डीएम ने जनपद में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की हिदायत दी। लोगों से अपील की कि नदी किनारे न जाएं। नदी किनारे बसे गांव में गोताखोर और नाव की व्यवस्था करा लें। डीएम ने कहा कि अगर आपके इलाके में बिजली गिरने वाली है तो दामिनी एप पहले ही चेतावनी देकर सावधान कर देता है। ऐसे में बिजली से बचने के लिए खुले खेतों, पेड़ के नीचे, पहाड़ी इलाकों और चट्टानों के आसपास बिल्कुल न रुकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें