फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के पहिये के नीचे आने से स्कूली छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कलक्ट्रेट के सामने बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बस की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत हो गई। बस उसको रौंदते हुए आगे निकल गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए। हादसे के बाद बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के बंगलाघाट मोहल्ला निवासी एकलव्य करौसिया (16) पुत्र उमेश मार्डन पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। पचकुइयां स्थित एक कोचिंग में भी वह पढ़ता था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कोचिंग क्लास खत्म होने के बाद वह अपने दोस्त हंसारी निवासी ध्रुव नायक को जेल चौराहा छोड़ने के लिए अपने दूसरे दोस्तों के साथ निकला था। एकलव्य के साथ उसका दोस्त भगवंतपुरा निवासी सागर यादव बैठा था जबकि दूसरे दोस्त अपनी अलग-अलग गाड़ियों से थे। यह लोग कचहरी चौराहा से होते हुए जेल चौराहा जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह कलक्ट्रेट गेट के पास पहुंचा तभी दतिया की ओर जा रही बस को एकलव्य ने ओवरटेक करके आगे निकलने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी बाइक बस की चपेट में आ गई। एकलव्य बस के नीचे आ गिरा जबकि सागर छिटककर दूर जा गिरा। बस के नीचे आने से बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। एकलव्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल पहुंचा गया। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र के मुताबिक बस समेत बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में लगा रिश्तेदारों का जमावड़ा
झांसी। हादसे की सूचना मिलने के थोड़ी ही देर में एकलव्य एवं सागर के रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। एकलव्य का पिता उमेश नगर निगम में संविदा कर्मी हैं। उनकी ड्यूटी भी वहीं लगी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गईं। थोड़ी ही देर में मां एवं भाई भी वहां आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मां वहीं पर गश खाकर बेहोश हो गईं। भाई का भी रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें