झांसी। कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए स्कूल तैयार हो गए हैं। स्कूलों में बच्चों को मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कराया जा रहा है।
महानगर के स्कूलों में कोरोना से बचाव को देखते हुए सख्ती से मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य किया है। साथ ही अभिभावकों के रजामंदी से ही बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। अन्य बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं सुचारू रूप से चलाई जा रही हैं। बच्चों को बताया जा रहा है कि इन आदतों के साथ ही कोरोना से बचाव संभव है। मास्क का प्रयोग करें और किसी वस्तु को हाथ लगाने के बाद हाथ सैनिटाइज अवश्य करें। सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों को मामूली समझकर नजरअंदाज ना करें। ब्लूबेल्स स्कूल के प्रिंसिपल नितिन विलियम्स का कहना है कि अब तो बच्चों में मास्क और सैनिटाइजर की आदत पड़ चुकी है।
माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल पांडेय ने बताया कि बच्चों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। शैमफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रमोद ने बताया कि बच्चों के लिए सामाजिक दूरी का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है।
शियरवुड की प्रिंसिपल डॉ. प्रीति खत्री ने बताया कि छुट्टी के वक्त भी बच्चों को दूरी बनाकर लाइन से निकाला जाता है ताकि भीड़ ना बढ़े।