फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली ऑटो से बच्चा गिरा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार दोपहर इलाइट चौराहा के पास स्कूली ऑटो से गिरकर एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे अलग- अलग वाहनों में सवार होकर घर लौट रहे थे। एक स्कूल के ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। अभी ऑटो इलाइट चौराहा से निकलकर गोविंदा चौैराहा की तरफ बढ़ रही थी, तभी सुंदर मार्केट के आगे अचानक पीछा बैठा एक बच्चा गिरकर ऑटो के पहिए के नीचे आ गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर चालक ने गाड़ी रोकी, लेकिन चपेट में आकर जब तक बच्चा घायल हो चुका था। आवाज सुनकर लोगों ने दौड़कर बच्चे को उठाया, इसके बाद चालक को खरी खोटी सुनाते हुए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि बच्चे के पैर में चोट आने के कारण वह घायल हुआ है। लोगोें के अनुसार ऑटो में बच्चे ठसाठस भरे थे।
विज्ञापन

चेकिंग में भी नहीं हो रही कार्रवाई
स्कूल खुलने से पहले वाहनों पर कार्रवाई के लिए पुलिस बड़े - बडे़ दावे कर रही थी, लेकिन धड़ल्ले से ओवरलोड दौड़ रहे स्कूली वाहनोें पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। दिन भर पुलिस व यातायात का चेकिंग अभियान चौराहों पर चलता है, लेकिन उनके सामने धड़ल्ले से स्कूली वाहन निकलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें