फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में खुद गए कुएं और हो गए गहरे

Sat, 25 Jul 2015 12:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड पैकेज के तहत हुए कूप निर्माण व गहरीकरण के कार्य की जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उक्त कार्यों में व्यापक पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में धरना - प्रदर्शन करते हुए किसान मोर्चा के बुंदेलखंड सह प्रभारी जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि पूर्व के वर्षों में क्षेत्र में सूखा पड़ने पर केंद्र सरकार द्वारा बुंदेलखंड पैकेज दिया गया था, जिसके तहत जल उपलब्धता सुनिश्चित करने को नवीन कुओं का निर्माण व गहरीकरण किया गया था। लेकिन, स्थिति यह रही कि मौके पर काम नहीं हुआ और धनराशि का भुगतान भी हो गया। इससे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया। जबकि, सरकारी धन का व्यापक पैमाने पर बंदरबांट होे गया।


यहां से किसान सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रमुख सचिव (लघु सिंचाई) को ज्ञापन सौंपा, जिसके माध्यम से उक्त कार्यों की जांच कराकर दोषी अधिकारी /कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर केशव राजपूत, नाथूराम, आत्माराम, रामनिवास, सिरनाम सिंह, अतर सिंह, भानुप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें