फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार आज, हर तरफ महादेव की हो रही जय-जयकार

विज्ञापन
ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्देश्वर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोले का अभिषेक होगा।
विज्ञापन
भगवान शिव शंकर का प्रिय महीना सावन का दूसरा सोमवार आज होगा। बम - बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवालयों में पूजा अर्चना और अनुष्ठान होंगे। शिवालयों में मूर्ति को स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद भी भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सनातन धर्म में सावन का बड़ा महत्व है। भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो, इसके लिए घरों में कई श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्री पाठ, महामृत्युंजय पाठ सहित अन्य अनुष्ठान व अभिषेक किए जाएंगे। शिवालयों में भी भगवान शिव का गंगाजल, चंदन, भांग, दूध, शहद, घी, जल आदि से अभिषेक किया जाएगा और बेलपत्र व धतूरा अर्पण किया जाएगा। मान्यता है कि इससे भगवान अपने भक्त के सभी कष्ट दूर कर देते है। महानगर के शिवालयों में पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, राजा बाबा महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग के बीच पूजा अर्चना कराई जाएगी।

सिद्धेश्वर मंदिर में पुष्य नक्षत्र में है पूजा का महत्व
ग्वालियर मार्ग स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इस मंदिर के शिखर का वास्तु श्रीयंत्र के सामान है। झांसी के पहले सांसद रघुनाथ विनायक धुलेकर ने मंदिर में श्रीयंत्र को स्थापित कराया था। आचार्य हरीओम पाठ के अनुसार इस मंदिर में पुष्य नक्षत्र में पूजा आराधना करने से मनुष्य की समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। यह दिव्य शिवलिंग जमीन के अंदर से प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन


सुंदरपुरी के बाग में विराजे है राजा बाबा
बड़ागांव गेट बाहर स्थित सुंदरपुरी के बाग में राजा बाबा महाकालेश्वर महादेव विराजमान है। इन्हीं के पास महामृत्युंजय महादेव का भी मंदिर है। राजा बाबा महादेव के दरबार में नियमित सैकड़ों श्रद्धालु हाजिरी भरते है। धार्मिक मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से ही समस्त बाधाएं दूर हो जाती है। मान्यता के अनुसार यह मंदिर गोसाई संतों द्वारा बनाया गया था। श्री महाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत राय के अनुसार मंदिर के चारों को औषधीय पेड़ पौधे लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें