संवाद न्यूज एजेंसी
बबीना। मकर संक्रांति के पर्व पर कमलेश्वर में आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय दंगल का आयोजन हुआ। इसमें बबीना के पहलवान सत्येंद्र ने बुंदेलखंड कुमार के खिलाफ जीत हासिल कर व्यायामशाला और बबीना का नाम रोशन किया है। दंगल में विजयी हुए सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
श्रीगणेश व्यायामशाला परिसर में पहलवानों का सम्मान समारोह कार्यक्रम खलीफा चंद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में किया गया। विजयी पहलवान सत्येन्द्र का सभी ने सम्मान किया। वहीं, 65 किलोग्राम वर्ग में विजयी समीर खान ने द्वितीय स्थान, 61 किलोग्राम वर्ग में राज अहिरवार, 57 किलोग्राम में राजदीप रजक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी पहलवानों के साथ कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपा के जिला प्रतिनिधि सोनू सिकरवार, मंडल अध्यक्ष डाॅ सिखा साहू, पलविंदर नंदा, अभय जैन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस मौके पर दीनदयाल पहलवान, गोविंद सिंह यादव, शौकत अली पहलवान, संजय राय, शंकर रायकवार, हंसराज अहिरवार, दिलीप सिंह यादव, रामदास कुशवाहा, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।