फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छुट्टी को लेकर पुलिस लाइन में भिड़े निलंबित इंस्पेक्टर और आरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार की शाम छुट्टी को लेकर निलंबित इंस्पेक्टर और प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) भिड़ गए। निलंबित इंस्पेक्टर ने मारपीट का आरोप लगाते हुए आरआई की शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उसे अनुशासनहीन बताया है।

निलंबित चल रहा इंस्पेक्टर मोहित यादव ने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस की टीम उसे नवाबाद थाने ले आई। थाना परिसर में वह कुछ देर जमीन पर बैठा रहा। इसके बाद उसने थाने में लिखित शिकायत दी। बताया कि वह छुट्टी की परमिशन के लिए बुधवार की शाम प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह के पास गया था। प्रतिसार निरीक्षक ने कहा कि छुट्टी के लिए उच्चाधिकारियों ने मना किया है। इस बारे में आगे बात करने पर प्रतिसार निरीक्षक गाली-गलौज करने लगे। उनके साथ पांच-छह लोगों ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने मोहित यादव के सारे आरोप बेबुनियाद बताए। उन्होंने बताया कि मोहित को अनुशासनहीनता और विवेचना में लापरवाही की वजह से निलंबित किया गया था। उसके खिलाफ चार जांचें चल रही हैं। वह पूर्व में भी अभद्रता कर चुका है। उसने पुलिस लाइन गणना कार्यालय में अभद्रता की और आरआई के साथ मारपीट भी की। आरआई की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि मोहित यादव ने पूर्व में अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था। इसकी जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें