फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कार्यकारिणी चुनाव को लेकर हलचल तेज, सत्ता और विपक्ष में कांटे की टक्कर

Thu, 18 Feb 2021 01:02 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा की ओर से चुनाव में चार सदस्य उतारे जाएंगे। जबकि विपक्षी दल तीन सदस्यों को ला रहे हैं। ऐसे में चुनाव में कांटे की टक्कर होगी।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल मार्च के पहले सप्ताह में खत्म हो रहा है। इसके बाद नए सदस्यों के चयन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव में भाजपा चार पार्षदों को उतारेगी। इसके लिए भाजपा पार्षदों और संगठन की बैठक हो गई है। हालांकि चार चेहरों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन भाजपा के दांव से चुनाव रोचक होगा।

उधर, विपक्षी दलों की ओर से तीन पार्षदों को उतारा जाएगा। ऐसे में भाजपा और विपक्षी दलों में एक सदस्य को लेकर कांटे की टक्कर होगी। बताया जाता है कि चुनाव में दावेदारी कर रहे पार्षदों ने वोट के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। मौजूदा समय में नगर निगम में भाजपा के 34 और विपक्षी दल और निर्दलीय से 26 पार्षद हैं। नगर निगम में चुनाव को लेेकर मतदाता सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें