स्वच्छता रैंकिंग के लिए रेलवे स्टेशन का सर्वे शुरू
झांसी। स्वच्छता रैंकिंग के लिए रेल मंत्रालय की ओर से गठित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम ने रविवार को स्टेशन की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने सफाई के तौर तरीके भी देखे। सोमवार को भी टीम निरीक्षण कर दो दिवसीय रिपोर्ट तैयार करेगी।
रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता रैंकिंग जांचने के लिए क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया (क्यूसीआई) ने सर्र्वे शुरू कर दिया है। इसकेे तहत रविवार को टीम के सदस्य झांसी स्टेशन पहुंचे। टीम ने प्लेटफार्म, ट्रैक, स्टॉल, रिजर्वेशन काउंटर व जनरल टिकट घर पर स्वच्छता की जांच की। प्लेटफार्मों पर साफ सफाई का तरीका भी टीम ने देखा। मशीनों से किस तरह सफाई हो रही है और कितनी गुणवत्ता का पालन किया जा रहा है, इसकी जानकारी ली। सीनियर डीसीएम डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। सोमवार को टीम यात्रियों से भी सफाई को लेकर बातचीत करेगी।