फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में जीती एपीएस व केवी तीन की टीम

विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम में स्कूली ओलंपिक प्रतियोगिता में शियरबुड्स व आर्मी स्कूल के बीच खेले गए मैच ?
विज्ञापन
फुटबाल में जीती एपीएस व केवी तीन की टीम
विज्ञापन

झांसी। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त संयोजन में ध्यानचंद स्टेडियम में जिला स्कूल गेम्स में रविवार को भी रोचक मुकाबले हुए। फुटबाल के जूनियर वर्ग के मुकाबलों में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन और सीनियर वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की। वहीं, स्केटिंग में कशिश साहू व शतरंज में शम्मी देव ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ने भी एथलेटिक्स खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
स्टेडियम में सुबह हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत मां सोसायटी, स्वावलंबन दिव्यांग विद्यालय, अरुणोदय, एएलसी स्कूल के विशिष्ट आवश्यकता वाले एवं दिव्यांग बच्चों ने 50 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें मोंटी यादव ने पहला, अंशुल ने दूसरा व वंश सोनी ने तीसरा, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सोनाली ने पहला, अनामिका ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा, 100 मीटर बालक वर्ग में विवेक ने पहला, धीरज ने दूसरा व विवेेक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इधर, कैरम प्रतियोगिता में अंडर 10 बालक वर्ग में प्रथम आर्या ने गोल्ड मेडल, किशन सिंह ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 में शान सचान ने गोल्ड मेडल, कुलदीप ने सिल्वर मेडल, अंडर 17 में आयुष सूर्यवंशी ने गोल्ड मेडल, निहाल गुप्ता ने सिल्वर मेडल, अंडर 19 में प्रियांश खोइया ने गोल्ड मेडल, अंकित सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। शतरंज में बालक वर्ग अंडर 14 में शम्मी देव ने गोल्ड मेडल, ओजस मोरे ने सिल्वर, अंडर 17 में कुमान अभिनव ने गोल्ड मेडल, शम्मी देव ने सिल्वर मेडल, अंडर 19 में शम्मी देव ने गोल्ड मेडल, अविरल साहू ने सिल्वर मेडल, अंडर 10 में अविरल ने गोल्ड मेडल और शाश्वत शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता। प्ले ग्रुप में दीक्षा ने गोल्ड मेडल, वान्या ने सिल्वर मेडल, नर्सरी ग्रुप में शाश्वत ने गोल्ड मेडल, अकीरा ने सिल्वर मेडल, सीनियर केजी वर्ग की रिले रेस में अचल, स्पर्श, आस्कर ने गोल्ड, लेमन स्पून रेस में विराट ने गोल्ड जीता। स्केटिंग प्रतियोगिता के अंडर 14 में वेदिका सरावगी ने गोल्ड मेडल, अंडर 17 में अरुणिका सिंह ने गोल्ड मेडल, कशिश साहू ने सिल्वर, अंडर 19 में कशिश साहू ने गोल्ड मेडल, अरुणिका सिंह ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

प्रतियोेगिताओं के बाद मां सोसायटी की अध्यक्ष नेहा शर्मा, सचिव अतुल शर्मा, फाउंडेशन सचिव संजीव सरावगी, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने सभी विजेताओं क ो प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अंचल सरावगी, बृजेश यादव, प्रियंका यादव, राधिका, बृजेश द्विवेदी, अनिल पटेल, रवि प्रकाश परिहार, हरविंदर कुमार, नागेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें