धोखे से जहर खाने से चपरासी की हुई मौत।
- फोटो : ???? ????
शराब के नशे में खाया जहर, मौत
झांसी। आबकारी विभाग के उपायुक्त कार्यालय में तैनात एक चपरासी ने शराब के नशे में जहर खा लिया। घर पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ गई। जानकरी मिलते ही परिजन मेडिकल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।
नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन निवासी लक्ष्मीनारायण उपायुक्त कार्यालय में चपरासी थे। बृहस्पतिवार रात उन्होंने शराब के नशे में घर के बाहर जहर खा लिया। घर पहुंचते ही उनकी हालत हालत बिगड़ गई। घबराकर पत्नी व बच्चे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाए। यहां रात भर उपचार के बाद शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही आबकारी विभाग के अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।