रानीपुर। निकटवर्ती ग्राम बम्हौरी सुहागी में प्रधान उर्मिला देवी एवं सदस्यों को ऑनलाइन ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र निरंजन द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। ग्राम पंचायत में 13 सदस्य हैं। सचिव ने प्रधान समेत सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात ग्राम पंचायत की पहली बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उर्मिला डॉक्टर गोरेलाल कुशवाहा ने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उनका मकसद है कि ग्राम पंचायत में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हो।
ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने कहा कि मनरेगा के तहत जो व्यक्ति काम करना चाहता है वो जॉब कार्ड बनवा ले। पेयजल समस्या का जिक्त्रस् करते हुए उन्होंने कहा कि पांच हैंडपंप गांव में लगवाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए शासन को लिखेंगे। जिससे पेयजल समस्या का निदान होगा। ग्राम में सफ ाई का कार्य रोस्टर के अनुसार होगा। इस अवसर पर प्रधान पति डॉक्टर गोरेलाल कुशवाहा, ग्राम रोजगार सेवक सुरेश कुमार, सदस्य उमा तिवारी, मुमताज, बाबूलाल, अर्जुन प्रजापति, कमलेश, द्रोपती, निर्मला, कमलेश, भैयालाल, राकेश, रचना, संतोष कुशवाहा, पुष्पेंद्र, मनोज कुमार, संतराम, देशराज, कमलेश कुमार, राम प्रसाद, अनिल कुमार उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत खरका में विकास कार्यों पर की चर्चा
ककरबई। ग्राम पंचायत खरका से नवनिर्वाचित सदस्यों की प्रथम बैठक का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरका में प्रधान शशि कुमारी यादव की अध्यक्षता व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हेमंत साहू की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यों को संपादन करने के लिए कुल छह समितियों का गठन और विकास कार्यों के विषय में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
बनाई गई समितियाें में विकास एवं नियोजन समिति, प्रशासनिक समिति, शिक्षा समिति, निर्माण एवं विकास समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति का चयन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हेमंत साहू के अलावा सदस्य श्याम सिंह यादव, मुन्नालाल कोरी, ममता कोरी, लालाराम कोरी, सुशीला देवी, आशा देवी, रिंकू, मनीष कुमार मौजूद रहे।