फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जानें अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां

विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इसरो की ओर से लगने वाली ‌प्रदर्शनी में कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ? - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
आज से जानें अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की ओर से 18 से 20 अक्तूबर तक तीन दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। बीयू के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाली प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान के संबंध में काफी कुछ जानने व सीखने को मिलेगा।
प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदर्शनी का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति शिक्षित एवं जागरूक करना है, जिससे वे इस विषय में रुचि लें। इसरो का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक छात्र अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति आकर्षित हों ओर भविष्य में इसरो को अधिक से अधिक संख्या में सुयोग्य इंजीनियर तथा वैज्ञानिक मिल सकें। प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडल ऑडियो विजुअल उपकरणों, स्टैटिक पैनल, डिस्प्ले बोर्ड आदि की सहायता से अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में 16 मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में आर्यभट्ट, भास्कर-1, एप्पल, रीसेट प्रथम, ओसीयन सेटेलाइट आईआरएस व आईएच-4, ओसीयन सेटेलाइट 2 व अन्य कई उपकरण और मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में उन सेटेलाइट की जानकारी भी दी जाएगी, जो फसल और तूफान की सूचना देने में कारगर हैं। इसरो द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित चार लघु फिल्में भी छात्रों को दिखाई जाएंगी। प्रदर्शनी सभी छात्र-छात्राओं तथा आम जनता के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार की शाम कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने प्रदर्शनी की तैयारियों का अवलोकन किया। इसरो से आए वैज्ञानिक सतीश राव से प्रदर्शित होने वाले विभिन्न उपकरणों एवं मॉडलों व उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान इं. राहुल शुक्ला, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. मो. नईम, डॉ. इकबाल खान, इं. बृजेश लोधी, डॉ. धीरेंद्र यादव, डॉ. पीयूष भारद्वाज, डॉ. लवकुश द्विवेदी, अनिल झरबड़े, डॉ. विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें