फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े मुकाबले में बनारस की टीम ने खिताब पर कब्जा किया

विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए प्रादेशिक सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जी
विज्ञापन
कड़े मुकाबले में बनारस की टीम ने खिताब पर कब्जा किया
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब बनारस ने अयोध्या को हराकर हासिल किया। विजेता टीम के रजनीश यादव, दीपक भारती ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम में विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्राफियां प्रदान की गईं।
स्टेडियम में खेला गया फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। वाराणसी ने अयोध्या क ो 28 - 25 से हराया। कडे़ मुकाबले में बनारस के रजनीश यादव ने 15, दीपक भारती ने 13, आदित्य सरोज ने 11 और अभिषेक ने चार गोल किए। जबकि उपविजेता टीम की ओर से निहाल ने 8, सुखदेव ने पांच और शुभम ने 4 गोल किए। इससे पहले सेमीफाइनल मैच खेले गए। इनमें अयोध्या ने अमेठी छात्रावास को 31 - 22 से हराया। अयोध्या के मलकीत और निहाल ने 8 व 7 गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने मेरठ को 19 - 18 से हराया। इसमें दीपक भारती ने 5, रजनीश व आदित्य ने 4 - 4 गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायकों में सूरज भान, गोविंद निषाद, विकास उपाध्याय, अमित पांडेय, विजय सिंह, सुरिंदर कौर रहीं। समापन कार्यक्रम में नगर विधायक रवि शर्मा ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर के प्रति सजग रहना चाहिए। वह अपने बच्चों को खेल मैदानों में भेजे। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव राजीव सरावगी, जिला फुटबाल संघ के सचिव अब्दुल सगीर, क्रीड़ा अधिकारी एमएच चौधरी, संजीव सरावगी, मंजू शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, चौधरी फिरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें