फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक व वेस्टर्न डांस ने बांधा समां

Mon, 05 Nov 2018 01:24 AM IST
amarujala
विज्ञापन
dansh, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
द वुड्स हेरीटेज स्कूल के ग्यारहवें सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव का आयोजन सिविल लाइंस स्थित स्कूल प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर की। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक व वॉलीवुड डांस ने ही नहीं बल्कि खेल और खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नर्सरी के छात्रों ने नृत्य के माध्यम से परिजनों के साथ बिताने वाले क्षण, यूकेजी के बच्चों ने संगीत व नृत्य की महत्ता व सच्चे दोस्त की अहमियत प्रस्तुत की। कक्षा तीन के बच्चों ने ‘म्हारो राजस्थान’ पर राजस्थान की संस्कृति को दर्शाया। सबसे आकर्षक पुराने कलाकारों की पेशकश रही। पुराने एक्टरों की एक्टिंग के डांस ने सबको मोहित कर दिया। कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने भगवान विष्णु के अवतारों पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की।

मंच पर कक्षा छह के विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘चक दे इंडिया’, कक्षा सात की ओर से भारतीय नृत्य कला व साउथ इंडियन नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड गीतों पर पंजाबी डांस का मंचन कर सबकोे
विज्ञापन

मुग्ध कर दिया। इसके अलावा जिम्नास्टिक के करतब और स्टंट देख दर्शक हैरान रह गए। सीनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने देसी गर्ल, माडर्न ब्वॉयज पर डांस, कक्षा दस के छात्र-छात्राओं ने टेस्ट ऑफ इंडो वेस्टर्न पर डांस तथा अंतिम डांस वॉलीवुड मैशप ने सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया रहे। उन्होंने बच्चों की ओर से पेश किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में चेयरमैन नीरज खत्री, काउंसलर तमन्ना खान, उप प्रधानाचार्या कावेरी मोइत्रा, नर्सरी कोर्डिनेटर दिलशाद, शशिकांत खरे मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें