फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर के संजय बने रेलटेल के नए चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। तहसील के कस्बा रानीपुर के संजय कुमार रेलटेल इंडिया के नये चेयरमैन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रानीपुर के नवल कुमार गुप्ता एवं श्रीमती सावित्री के पुत्र संजय कुमार ने देश की सबसे बड़ी तटस्थ दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदाता कंपनियों में से एक रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद पर बीते शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया।
संजय कुमार ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा रानीपुर में, माध्यमिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज झाँसी से एवं उच्चतर शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूर्ण की। रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया के नये चेयरमैन नियुक्त होने से पूर्व संजय कुमार 2002 से निदेशक (नेटवर्क प्लानिंग एवं मार्केटिंग/ एनपीएम) के पद पर रहने के अलावा निदेशक (प्रोजेक्ट ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस/ पीओएम) का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन्स इंजीनियरिंग में टेक्नोलॉजी डिग्रीधारक संजय कुमार ने मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुड़गांव से मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है। भारतीय रेल सिगनल इंजीनियरी सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार को रेलवे की कार्यप्रणाली, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और मार्केटिंग का लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। अपना कार्यभार संभालने के बाद संजय कुमार ने अपने एजेंडा का हवाला देते हुए कहा कि : मेरा मार्गदर्शी सिद्धांत होगा कटिंग एज मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग, समयबद्ध सेवा प्रदान करना, अधिकतम ग्राहक संतुष्टि एवं समस्त टीम मेंबर्स की शक्तियों के सशक्तीकरण और डेलिगेशन द्वारा कंपनी के राजस्व में वृद्धि करना। उन्होंने बताया कि ‘रेलटेल कंपनी द्वारा आगामी 5 टेक्नोलॉजी से होने वाले लाभों पर भी निगाह रखी जाएगी। हम नई परियोजनाओं की शुरुआत करके भारतीय रेल के साथ अपनी संबद्धता को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अटल रहेंगे। वह चाहेंगे कि आने वाले समय में रेलटेल एक अग्रणी और प्रमुख आईसीटी एवं टेलीकॉम कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को कायम रख सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें