फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आचार्य विशद सागर जी का ससंघ मंगल प्रवेश आज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश 19 जुलाई को प्रात: सात बजे होगा। रिसाला चुंगी तिराहा पर आचार्य संघ की अगवानी की जाएगी। पंचायत महामंत्री कमल जैन ने बताया कि आचार्य विशद सागर जी वर्ष 2024 का पावन चातुर्मास दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में पंचायती बडा मंदिर एवं अतिशय क्षेत्र करगुवां जी में करेंगे। आज पद विहार में सुनील जैनको, भागचंद्र जैन, शिरोमणि जैन, राजकुमार बाबा, अशोक जैनिथ, जितेंद्र जैन, अशोक जैन, सोनू जैनिथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम को लेकर बैठक

झांसी। संस्कृति संस्कार संवर्द्धन समिति गायत्री परिवार की बैठक हुई। इसमें 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन कारगिल पार्क में न किए जाने का निर्णय लिया गया। गायत्री चेतना केंद्र ओरछा गायत्री मंदिर पर समिति की ओर से आयोजन होगा। यह जानकारी प्रबंधक प्रो. विजय गोपाल श्रीवास्तव ने दी है।



भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने किया पौधारोपण
झांसी। भाजपा महानगर झांसी विधि प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नई तहसील परिषद में एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, विशिष्ट अतिथि परमानंद सिंह (उपजिलाधिकारी झांसी सदर), प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक समीर तिवारी, दीपक सेन, सुमित गुप्ता, बृजेंद्र राजपूत, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें