फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर समझकर युवक की पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
fight in jhansi case - फोटो : demo
विज्ञापन
चोर समझकर युवक की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे रेलवे कॉलोनी में एक मकान की छत पर चढ़े युवक को चोर समझकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। युवक चोरी करने के लिए ही छत पर चढ़ा था या फिर और कोई कारण था, इसका पुलिस पता लगा रही है। देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
  थाना प्रेमनगर अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई नगर रेलवे कॉलोनी निवासी अशोक वर्मा कोच फैक्ट्री में अकाउंट विभाग में तैनात हैं। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें मकान की छत पर किसी के होेने की आहट मिली। उन्होंने परिजनों के साथ बाहर निकलकर देखा तो एक युवक छत पर चढ़ा था। उनके चिल्लाने पर युवक भागा। इस दौरान वह छत से नीचे गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के कई लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

चोर समझकर उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर हालत में उपचार केे लिए जिला अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से कोई कागजात ऐसा बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस के अनुसार युवक ने नीली जींस व स्लेटी रंग की टीशर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपड़ोस के लोगों से भी घटना की जानकारी ली है।
केवी अशोक, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें