फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में अब ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
samuhik vivah yojna
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश में गरीबों की बेटियों के हाथ पीले करने में सरकारी मदद मिलना अब आसान हो जाएगी। सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को अब ऑनलाइन करने जा रही है। इसके बाद आवेदक घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर योजना के पात्र बनकर लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार गरीब बेटियों का विवाह कराती है। इसके लिए सरकार की ओर से गरीब बेटियों को 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। अब तक योजना का लाभ पाने के लिए आवेदकों को ब्लॉक, जिला कार्यालय, विकास भवन के चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन अब सरकार इसे ऑनलाइन करने जा रही है। इसके तहत योजना का पोर्टल और मोबाइल एप लांच किया जा रहा है। इसके बाद आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। बताया जाता है कि योजना के पोर्टल पर आवेदकों को पात्रता, शर्तें समेत तमाम जानकारियां मिल सकेंगी। समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना को ऑनलाइन किए जाने से लोगों को आवेदन करने में आसानी होगी।
लोगों में दिख रही जागरूकता
जिले में योजना को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 313 विवाह कराने के लिए शासन ने लक्ष्य दिया था। जिसे विभाग पूरा कर चुका है। विभाग की मानें तो योजना के तहत बजट कम पड़ने लगा है। उम्मीद है कि अगले वित्तीय वर्ष में लक्ष्य में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें