फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा डॉक्टरों को नहीं मिला दो माह से वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा डॉक्टरों को नहीं मिला दो महीने से वेतन
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के संविदा डॉक्टरों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। संविदा चिकित्सक कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन देकर शांत करा दिया जाता है। वह जल्द वेतन भुगतान की मांग कर चुके हैं।
मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। डॉक्टरों के सातवें वेतन आयोग के एरियर का न तो भुगतान हुआ है और न ही आयकर जमा करने के लिए फॉर्म-16 उपलब्ध कराया जा रहा है। 35 संविदा चिकित्सकों को दो महीने से वेतन न मिलने का भी मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने बताया कि वह कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात कर इसकी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वेतन न मिलने से संविदा चिकित्सकों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

अक्सर होती भुगतान में देरी
संविदा डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें वेतन भुगतान में अक्सर देरी की जाती है। कभी एक महीने, कभी दो माह तो कभी तीन महीने का वेतन नहीं दिया जाता है। यह गलत है। हर महीने नियमानुसार वेतन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एरियर और वेतन भुगतान में हो रही देरी समेत अन्य मामलों पर संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. साधना कौशिक, प्राचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें