फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समर्थ पोर्टल को बनाया जाए और आसान, बैठक में रखे गए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्याें की बैठक में शनिवार को समर्थ पोर्टल को आसान बनाने पर चर्चा हुई। पोर्टल पर पंजीकरण कराते समय हर विद्यार्थी को अपनी ईमेल आईडी देने जैसे कई सुझाव रखे गए। कुलसचिव ने इन सुझावों को मुख्यालय भेज दिए हैं।
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और इनसे संबद्ध कॉलेजों में अगले सत्र 2025-26 में प्रवेश समर्थ पोर्टल के जरिए होंगे। शनिवार को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश फार्म भेजा गया, जिस पर सुझाव मांगे गए। इसे लेकर कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने विभागाध्यक्षों के सामने फाॅर्म को लेकर सुझाव मांगे। इसमें विभागाध्यक्षों ने बताया कि साइबर कैफे से विद्यार्थी प्रवेश फाॅर्म भरवाते हैं। साइबर कैफे संचालक एक ही फोन नंबर से कई विद्यार्थियों के प्रवेश फार्म भर देते हैं, जिससे अक्सर दोबारा लॉग इन के समय काफी दिक्कत होती है। इसलिए एक फोन नंबर से अधिकतम दो प्रवेश फार्म भरने की अनुमति होनी चाहिए। फाॅर्म को और सरल करना चाहिए ताकि विद्यार्थी घर बैठे ही आसानी से इसे भर सकें और उन्हें शहर के साइबर कैफे पर निर्भर न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में आए सुझावों को समर्थ पोर्टल के मुख्यालय भेज दिया गया है। एक फोन नंबर से अधिकतम दो विद्यार्थियों के फार्म भरने के सुझाव से काफी हद तक समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें