फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जनता को नहीं मिल रहा न्याय, यहां 'राम' नहीं 'नाथूराम' राज्य है: अखिलेश यादव

Thu, 10 Oct 2019 02:51 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम का नहीं, बल्कि ‘नाथूराम’ का राज है। यहां फर्जी एनकाउंटरों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि ठोक दो, ये भाषा उनकी मानसिकता को दर्शाने के लिए काफी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र यादव का एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या की गई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए। साथ ही बताया कि उप चुनाव के बाद सपा प्रदेश में न्याय यात्रा निकालेगी, जिसकी शुरुआत ललितपुर से होगी। यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन

पत्रकारों से चर्चा करते हुए अखिलेश ने आजम खान के मामले में कहा कि सरकार के इशारे पर रामपुर में लगातार फर्जी एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। स्थिति ये है कि पूर्व मंत्री और सांसद पर बकरी चोरी का मामला तक दर्ज किया गया है। चिन्मयानंद मामले में नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि सरकार ‘तेल-मालिश’ वालों को बचाने में जुटी हुई है। प्रदेश बदतर स्थिति में पहुंच चुका है। मानवाधिकार आयोग द्वारा देश में सबसे ज्यादा नोटिस उप्र को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश उबर नहीं पाया है। कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद भी क्या आतंकवाद रुक पाया है।
 

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि झांसी में ओवरब्रिज, बांध, सैनिक स्कूल, पांच सौ बेड अस्पताल जैसे काम उन्होंने शुरू कराए, लेकिन भाजपा सरकार में बस काम अधूरे ही पड़े हुए हैं। शिक्षा में प्रदेश बिहार के साथ निचले पायदान पर है, जबकि कुपोषण में पहले नंबर पर बना हुआ है। हमने मिड डे मील में दूध, फल देने का काम किया। कन्नौज में बनने वाले सैनिक स्कूल को झांसी में लाया गया। नदियों की खुदाई का काम किया गया, लेकिन वो भी अधूरा पड़ा हुआ है। पिछले तीन माह में सौ से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सरकार का ध्यान आत्महत्या रोकने की वजह किसानों की मौत बीमारी या अन्य कारणों से होना साबित करने में लगा हुआ है। भाजपा की फितरत में झूठ है। झांसी में मेट्रो चलाने जैसी घोषणाएं इसका सुबूत हैं।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव व रश्मि आर्या, राजेंद्र चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, अजय सूद आदि मौजूद रहे।
 
महिला ने मांगा इंसाफ
पत्रकार वार्ता के दौरान सिविल लाइन निवासी पुनीत सिंह भी मौजूद रहीं। अखिलेश ने उनका हवाला हुए कहा कि इन्हें भी इंसाफ का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि पुनीत सिंह के पिता की पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है। बावजूद, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुकी हैं। न्याय की आस में वे अपना सिर भी मुंडवाए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें