फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भी आए अखिलेश के समर्थन में

Tue, 03 Jan 2017 01:39 AM IST
jhansi
विज्ञापन
chief minister - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बदलते माहौल में समाजवादी पार्टी के ज्यादातर नेता पाला बदलकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में आ गए हैं। जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने भी सोमवार को कहा कि अखिलेश यादव यादव के नेतृत्व में सपा को चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलेगा। खास बात यह कि अब शिवपाल सिंह यादव के पक्ष में कोई बोलने को भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में हुए तख्ता पलट को स्थानीय पार्टी नेताओं ने स्वीकार कर लिया है। इसका कोई विरोध नहीं कर रहा है। नेताओं का कहना है कि नेताजी (मुलायम सिंह) अब संरक्षक की भूमिका निभाएंगे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी फिर से विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी। जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और अब वह संरक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे। टिकट में कोई फेरबदल होगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

समाजवादी पार्टी से बबीना के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्य कराकर प्रदेशवासियों को विकास का जो सपना दिखाया था, उसे पूरा करके दिखाया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बाहर निकाले गए सभी नेताओं को वापस पार्टी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें