तुलसा विवाहघर में बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बसपा का दामन थाम लिया। सिख समाज के सरदार गगनदीप सिंह को पार्टी में भाईचारा कमेटी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अफसर अली के अलावा अजय गुप्ता, अरविंद वर्मा, निशांत वर्मा, रामअवतार, फिरोज खान ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सरदार बलबंत सिंह को भाईचारा कमेटी का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और नंदकिशोर नंदू को मंडल महासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी नौशाद अली, बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर भूपेंद्र आर्या, सलीम खान, जिलाध्यक्ष मुन्ना पाली, विधायक फेरनलाल, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार आदि मौजूद रहे।