फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी- गोली के दम पर नहीं दबेगा समाजवादियों का आंदोलन

विज्ञापन
सपा की मासिक बैठक में बोलते जुगल किशोर कुशवाहा।
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग की जिला व महानगर की संयुक्त बैठक में शनिवार को जनहित मुद्दों पर किए गए आंदोलन में शामिल साथियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जुगल किशोर कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही पिछड़े व दबे कुचले समाज का सम्मान सुरक्षित है। सपा हर वर्ग को सम्मान देना जानती है। पूर्व प्रवक्ता शकील खान ने कहा कि लाठी गोली की दम पर चलने वाली सरकार में समाजवादियों आंदोलन थमने वाला नहीं है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 21 सितंबर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देने के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष रायकवार ने की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय झांसिया, दीपाली रायकवार, अमित कुशवाहा मौजूद रहे।
भेल कर्मचारियों की कटौती बंद की जाए
झांसी। भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स के प्रतिनिधि मंडल ने भेल अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन इकाई प्रमुख को सौंपा। ज्ञापन में भेल कर्मचारियों की पर्क में 50 प्रतिशत की कटौती तत्काल बंद करने, महंगाई भत्ते में वृद्धि एक अप्रैल 2020 से लागू करने, एसआईपी बोनस का दस हजार रुपये बकाया शीघ्र देने, 2019-20 का प्लांट परफॉर्मेंस का भुगतान शीघ्र करने आदि मांगे शामिल रहीं। इस मौके पर महामंत्री राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें