फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मास में टूटेगा कारोबार का ‘लॉकडाउन’

विज्ञापन
Lockdown break Bussiness in aadhik mass
विज्ञापन
झांसी। अधिक मास की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। दुकानों में ग्राहकों की चहलकदमी दिखाई देने लगी है। इससे कारोबारी उत्साहित हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि घर में कुछ नया लाना हो या किसी नए काम की शुरूआत करना होगा। अधिक मास के दिन के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं। यही वजह है कि कोरोनाकाल में मंद पड़ चुके कारोबार के अधिक मास में पटरी पर लौटने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए 25 मार्च से लागू किए गए लॉकडाउन के साथ ही दुकानों में ताले पड़ गए थे। इससे कारोबार और रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो गए थे। व्यापार को मंदी ने अपनी चपेट में ले लिया था। पांच महीने तक यही स्थिति बनी रही। लेकिन, अब बाजार खुलने के बाद एक बार फिर कारोबार के रफ्तार पकड़ने की संभावनाएं नजर आने लगी हैं। अधिक मास शुरू होने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की चहलकदमी बढ़ गई है। शुभ मुहूर्त होने की वजह से लोग नये सामान खरीदकर अपने घरों में ला रहे हैं। नये निर्माणों की नींव रखी जा रही है। आने वाले दिनों के लिए ये शुभ संकेत माना जा रहा है।
बेहद दुर्लभ संयोग से अधिक मास का योग बनता है। इस माह के सभी दिन शुभ माने जाते हैं। किसी नए सामान को घर लाना हो या घर निर्माण की शुरुआत करनी हो, सभी कार्य श्रेयस्कर रहते हैं।
विज्ञापन

- पं. चंद्रप्रकाश गोस्वामी, ज्योतिषाचार्य
अधिक मास में वैवाहिक कार्यक्रमों को छोड़ बाकी सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस माह के दिनों में किए जाने वाले कार्यों के परिणाम बहुत अच्छे आते हैं। नई चीज घर पर लाने से समृद्धि बढ़ती है।
- पं. दीपक दुबे, पुजारी
अधिक मास की शुरुआत के साथ ही बाजारों में एक बार फिर से रौनक नजर आने लगी है। इससे संभावना है क आने वाले दिनों में कारोबार अच्छा चलेगा और मंदी टूटेगी। - आलोक वर्मा, सराफा कारोबारी
कोरोना वायरस के संक्रमण काल में सबसे ज्यादा प्रभावित व्यापारी वर्ग हुआ है। हालांकि, अब बाजारों में ग्राहकों की आमद बढ़ने लगी है। इससे जल्द ही हालातों में सुधार की पूरी संभावनाएं नजर आ रही हैं। - दिलीप दासानी, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी
कोरोना वायरस के दस्तक देने के साथ ही निर्माण कार्य ठप पड़ने लगे थे। पिछले दो-तीन महीने में ये पूरी तरह से बंद हो गए। लेकिन, अब एक बार फिर से निर्माण कार्यों में जोर पकड़ा है। अधिक मास में कई नींव रखी जाएंगी। - नभ शर्मा, आर्किटेक्ट
अधिक मास के बाद त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा और इसके बाद वैवाहिक सीजन आएगा। इससे बाजार उठेगा। इसकी संभावना नजर आने लगी है। अधिक मास शुरू होने के साथ ही ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। - विकास सोनी, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें