महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को विभिन्न समाज सेवी, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के तत्वावधान में बलिदान ज्योति यात्रा निकाली गई। वहीं लक्ष्मीबाई पार्क में लोगों ने रानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर उनके बलिदान को नमन किया।
नगर के ऐतिहासिक दुर्ग से मशाल प्रज्वलित कर बलिदान ज्योति यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बिठूर से आयी बलिदान ज्योति यात्रा सम्मिलित हो गई। चार पहिया व दुपहिया वाहनों के काफिले वाली यात्रा में मशाल ज्योति रथ पर लोग लिए थे। इलाइट से होती हुई यह यात्रा रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे के नारों के साथ ग्वालियर के लिए रवाना हो गई। वहां आयोजित बलिदान मेले का शुभारंभ ज्योति द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष आचार्य अविनाश, रामेश्वर मिश्रा, विनोद अवस्थी, बजरंग दल के सुरेंद्र मिश्रा, कानपुर विहिप के महामंत्री वीरेंद्र पांडेय, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका आरती सिंह, मातृशक्ति से सुधा सिंह, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन आदि मौजूद रहे।
महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में लक्ष्मीबाई पार्क में पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, धर्माचार्य हरीओम पाठक, बीकेडी प्राचार्य डा. बाबू लाल त्रिपाठी, पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, रवीश त्रिपाठी ने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर रानी को नमन किया।
अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई की गोष्ठी में अधिवक्ताओं ने रानी के साहस पर प्रकाश डाला। कुंज बिहारी गुप्ता ने कहा कि रानी का शौर्य व साहस न केवल भारत का गौरव बढ़ाता है, बल्कि संपूर्ण नारी जाति को गौरवांवित करता है। इस अवसर पर राजेंद्र सहाय सक्सेना, उदय सोनी, प्रदीप शर्मा, साधना सेंगर, रमाकांत नगाइच आदि मौजूद रहे।
यूथ वेलफेयर सोसायटी के मुकेश सिंघल, अरविंद कुमार सक्सेना, महेश उपाध्याय, बालकृष्ण वर्मा, लालाराम विश्वकर्मा, पीयूष रावत ने रानी महल पर महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
नागरिक सुरक्षा संगठन ने रेलवे कारखाना के मुख्य द्वार पर स्थित रानी की प्रतिमा पर ग्यारह सौ दीपों को प्रज्वलित कर उनके बलिदान का स्मरण किया। इस अवसर पर करुणेश श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार, जीआर अहिरवार, सियाराम शरण चतुर्वेदी, श्रवण तिवारी, सत्येंद्र कुमार तिवारी, शिव शकर वाजपेई आदि मौजूद रहे।
युवा शक्ति सेवा संस्थान के प्रदीप सरावगी, शुभम साहू, अमित साहू, अनिल यादव, अनुपम शुक्ला सौरभ रावत भांजे आदि ने लक्ष्मीबाई पार्क में शरबत वितरण किया।
युवा सामाजिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक निम, जितेंद्र करौसिया, पवन करौसिया, किशन करौसिया, निजाम खान आदि ने लक्ष्मीबाई पार्क में दीप प्रज्वलित किया।