यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 45वें प्रांतीय अधिवेशन क ा दूसरा दिन भी गहमागहमी भरा रहा।
अधिवेशन के प्रथम सत्र में संगठन के लिए जुटाए गए चंदे एवं खर्चे के ब्यौरे पर चर्चा की गई। प्रांतीय महामंत्री श्याम सुंदर ने स्पष्ट किया कि कोई भी आरोप सिद्ध होने पर वह इस्तीफा देने तैयार हैं। पूर्व प्रांतीय महामंत्री उदय नारायण सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी को संगठन का सदस्य माना जाए। यह संवैधानिक व्यवस्था है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश इटौलिया, प्रचार मंत्री विजय कुमार तिवारी, संगठन मंत्री दिनेश त्रिपाठी ने 90 प्रतिशत जीपीएफ मंडल से दिए जाने, शिविर सहायिका स्टांपिंग पैडल लागू किए जाने, संगठन के शुद्धिकरण, यात्रा मद में एक लाख रुपये का बजट आवंटन एवं शासनादेश के विरुद्ध स्थानांतरण न किए जाने संबंधी मुद्दे उठाए।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम पाल सिंह राणा, प्रांतीय महामंत्री श्याम सुंदर तिवारी, शिवजी उपाध्याय, संजीव कुमार खरे, वीरेंद्र कुमार वर्मा, विनोद दुबे, जय गोपाल पटेल, बद्री प्रसाद मिश्र, सुभाष सिंह, अनंत बनारस, प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, दुष्यंत त्यागी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सैयद अली मोहम्मद जाफरी, नूरूल इस्लाम, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। संचालन मंडलीय मंत्री श्रीकृष्ण व्यास ने किया।