फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा को, नहीं लगेगा सूतक

विज्ञापन
विज्ञापन
साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा को, नहीं लगेगा सूतक
विज्ञापन

झांसी। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा 26 मई को होगा। लेकिन यह ग्रहण पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण भारत में नजर नहीं आएगा। ग्रहण का सूतक न लगने के कारण मंदिरों में पूजा-पाठ होती रहेगी। भक्तों के लिए मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे। वहीं, ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ग्रहण के बाद कोरोना के प्रभाव में कमी आएगी।
विज्ञापन

भारतीय जन जीवन में सूर्य एवं चंद्र ग्रहण का बड़ा महत्व है। पंडित शांतनु पांडेय के अनुसार ग्रहण का प्रभाव 12 विभिन्न राशियों के जातकों पर अलग-अलग पड़ेगा। मेष राशि के जातक को अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि के जातक के गृहस्थ जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती हैं। मिथुन राशि के जातक को धन लाभ, कर्क राशि के जातक को मानसिक तनाव, सिंह राशि के जातक को व्यवसाय में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कन्या राशि के जातक के भाग्य और धन्य धान में वृद्धि होगी। तुला राशि के जातक को अपने जीवनसाथी का खास ख्याल रखना होगा। वृश्चिक राशि के जातक मानसिक तनाव से बचें व धनु राशि वाले जातक बाद विवाद से भी बचें। मकर राशि के लिए शुभ व कुंभ राशि जातक के लिए व्यापार में उतार-चढ़ाव और मीन राशि के जातक के भाग्य में वृद्धि होगी। उनके अनुसार ग्रहण के बाद कोरोना वायरस के प्रभाव में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें