फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण पर जल्द आएगा निर्णय - साक्षी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण पर जल्द आएगा निर्र्णय: साक्षी
विज्ञापन

झांसी। रविवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज दतिया दर्शन के लिए झांसी पहुंचे। यहां स्टेशन पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। जल्द ही निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक का प्रस्ताव जल्द पास होगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि तीन तलाक के प्रस्ताव को लेकर सरकार प्रयासरत है। साथ ही सरकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी पूरा कर रही है। हमें विश्वास है कि सरकार अपने प्रयासों में सफल होगी। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन पार्टी पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ने वाला। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मसला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, जल्द ही निर्णय आने की उम्मीद है। वहीं, स्टेशन पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें