मां कर्माबाई जयंती पर जिला साहू समाज के तत्वावधान में 31 मार्च को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन मुक्ताकाशी मंच पर होगा। इस अवसर पर मां कर्माबाई की शोभा यात्रा शहर क्षेत्र में निकाली जाएगी।
बुधवार को यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने पत्रकारों को बताया कि 31 मार्च को शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे अंदर बड़ागांव गेट स्थित साहू समाज मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ाबाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, कोतवाली, पंचकुइयां, लक्ष्मीबाई पार्क होकर मुक्ताकाशी मंच पहुंचेगी। इस मौके पर महामंत्री सतीश साहू, आकाश साहू, मिथलेश साहू, अविनाश साहू, बबलू साहू, वीरू नेता, चंद्रशेखर साहू, मुरारी साहू, महेश साहू, मनोज साहू, अनिल साहू उपस्थित रहे।