फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर की घातक गेंदबाजी से ढेर हुई रेलवे सुपर ज्वाइंटस की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही डॉ. वृंदावनलाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को स्टेडियम सीनियर बनाम रेलवे सुपर ज्वाइंट्स के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें स्टेडियम सीनियर ने सागर की घातक गेंदबाजी की बदौलत दस विकेट से मैच जीता। बेहतरीन गेंदबाजी करने पर सागर बुंदेला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

निर्धारित 40 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे सुपर ज्वांट्स की पूरी टीम सागर बुंदेला की घातक गेंदबाजी के कारण 16.3 ओवरों में कुल 43 रन ही बना सकी। जिसमें इलियास ने पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 20 रन बनाए। जबकि अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े पर भी नही पहुंच सका। स्टेडियम सीनियर की ओर से गेंदबाज सागर बुंदेला ने 10 रन देकर छह विकेट हासिल किए। कुनाल यादव ने दो, सचिन और अक्षय सेन ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम सीनियर की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने 9.4 ओवरों में ही मैच जीत लिया। जिसमें आदर्श शर्मा ने नाबाद 20 व प्रणय कपूर ने नाबाद 12 रन बनाए। मैच में परवेज खान व अलीम बेग अंपायर की भूमिका में रहे। राघवेंद्र सिंह स्कोरर और राजीव मल्होत्रा आब्जर्वर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें