फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर भड़के सफाईकर्मी, घेरा नगर निगम

विज्ञापन
नगर निगम में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में मंगलवार को उतर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी पहले निगम के गेट पर बैठे रहे। अधिकारियों के न आने पर सफाई कर्मचारियों ने लेखा विभाग में डेरा जमाया। अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कुंदनलाल नेताजी ने कहा कि अधिकारी सफाई कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं। मांगें पूरी न हुई तो कर्मचारी भूख हड़ताल और कार्य बहिष्कार करेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि निगम में दो लेखाकार और दो अपर नगर आयुक्त होने के बाद भी समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। मृतक आश्रितों को न नौकरी मिल रही है और न ही देयों का भुगतान हो रहा है। इस दौरान पहले जोनल सेनेटरी आफिसर ज्ञापन लेने पहुंचे, जिन्हें सफाई कर्मचारियों ने लौटा दिया। इसके बाद अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने समस्या सुनकर एक सप्ताह में समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुन्नालाल करौसिया, सुभाष माते, सुरेश, रामजीशरन करौसिया, नरेश डागौर, ओमप्रकाश, कैलाश, राजेश करौसिया, सोनू, जितेंद्र, शंभू नरवारे, रामपाल पहलवान, कपिल राय व संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें