फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के दूसरी शादी करने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पत्नी के दूसरी शादी करने से दुखी था। दो दिन पहले उसने अपने घर में आग भी लगा दी थी। रविवार को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला।
सीपरी बाजार के कलसी का बगीचा निवासी संतोष अहिरवार (35) फल विक्रेता था। मामा हरी सिंह ने बताया कि संतोष की 12 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। करीब दो साल पहले पत्नी संतोष को छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई थी और उसी से शादी कर ली थी। साथ में बेटी और बेटे को भी ले गई थी। जबकि, एक बेटा संतोष के साथ रह रहा था। संतोष के साथ उसकी मां कलावती भी रहती थी। मामा ने बताया कि पत्नी की धोखेबाजी का संतोष को गहरा सदमा लगा था। वह अत्यधिक नशा करने लगा था। नशे में अक्सर वह अपनी मां के साथ भी मारपीट करता था। इससे आजिज आकर मां घर की जगह एक मंदिर में सोया करती थी। नशे की हालत में संतोष ने दो दिन पहले अपने घर में भी आग लगा दी थी। शनिवार की रात को मां मंदिर में सोने के लिए चली गई थी। जबकि, संतोष घर पर अकेला सो रहा था। रविवार की सुबह जब मां घर पहुंची तो संतोष साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि संतोष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन थी, जिसकी शादी हो चुकी है। संतोष की मौत के बाद से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। सदमे में वह बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें