फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जीजा से शादी करने वाली युवती से हुई उपहारों की वसूली

Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट का लोगो और पीडीएफ लगाएं
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में दूल्हे के न आने पर युवती ने जीजा से की थी शादी
- डीएम ने दिए मामले की जांच के निर्देश, समाज कल्याण अधिकारी से किया जवाब तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जीजा के साथ शादी करने वाली युवती के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने युवती से समारोह में मिले उपहारों की वसूली कर ली है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ।
27 फरवरी को पॉलीटेक्निक मैदान में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बामौर ब्लॉक की एक युवती ने दूल्हे के बारिश में फंस जाने के चलते योजना का लाभ पाने के लिए अपने जीजा के साथ शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में अंतर देख उसका राज खुल गया था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब समाज कल्याण विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती को विवाह के समय दिए गए उपहार विभाग ने वापस ले लिए हैं। युवती को योजना के मिलने वाला अनुदान भी रोक दिया गया है। वहीं, जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़बड़ी मिलने पर मामले में जांच बिठाई गई है। साथ ही अनुदान को रोकने के लिए युवती की अनुपस्थिति की जानकारी शासन को भेज दी गई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। युवती से उपहारों की वसूली कर ली गई है।
- ललिता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें