फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर फाइटर्स और परबई चैलेंजर्स ने जीता क्रिकेट मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को पैरा मेडिकल स्थित स्टेडियम में बबीना प्रीमियम लीग (बीपीएल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सदर फाइटर्स और परबई चैलेंजर्स ने मैच में जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर हर्ष यादव और नरेंद्र कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। प्रतियोगिता का आयोजन नया सवेरा ट्रस्ट की ओर से कराया जा रहा है। चिरगांव के नगर पालिका अध्यक्ष संजले राजा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहला मैच सदर फाइटर और पारीछा थंडर्स के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर फाइटर की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए। जिसमें जयदेव ने 35, प्रभात टंडन ने 23, और राहुल यादव ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारीछा की पूरी टीम 73 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। पारीछा की ओर से ऋषभ ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। सदर फाइटर्स की ओर से हर्ष यादव यादव ने तीन विकेट लिए।
वहीं दूसरे मैच परबई चैंपियन और रक्सा चैलेंजर्स के मध्य हुआ। जिसमें परबई चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में नौ विकेट खोकर 126 रनों का स्कोर बनाया। परबई की ओर से प्रदीप प्रथम ने 33, रंजीत ने 21 और नवल ने 20 रन बनाए। जवाब में रक्सा चैलेंजर्स की पूरी टीम 84 रनों पर ही सिमट गई। रक्सा की ओर से संदीप ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। परबई की ओर से नरेंद्र ने चार विकेट हासिल किए। इस मौके पर तेजपाल सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अमित यादव, मोनू प्रधान, राजू पालर, अंजनी यादव, धर्मेंद्र तिवारी मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें