फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बने रघुराज, निकाली भव्य बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा बने रघुराज, निकाली भव्य बारात
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को सदर बाजार में दूल्हा बने भगवान श्री राम की भव्य बारात गाजे - बाजे के साथ निकाली गई। बारात का श्रद्धालुओं ने जगह - जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। बारात में आकर्षण का केंद्र बुंदेलखंड के बहुरुपिया कलाकारों का नृत्य रहा। वहीं, बैंड पर बजने वाली धार्मिक धुनों पर भक्त जमकर झूमे।
सदर बाजार में श्री रामलीला कमेटी सदर की ओर से हो रहे रामलीला मंचन के अंतर्गत सोमवार की शाम भव्य बारात निकाली गई। इसमें जालौन के बहुरुपिये कलाकारों ने शेर, भालू सहित कई अन्य के रूप धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सागर की शेर पार्टी और जबलपुर क ी अखाड़ा पार्टी के सदस्यों ने भी बारात में चार चांद लगाए। बीना के ढोल बैंड और झांसी के बैंड से बज रही धार्मिक धुनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बारात में रथ पर विराजे दूल्हा बने भगवान श्रीराम, उनके भाई भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन, राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र के स्वरूपों का जगह - जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सदर बाजार के कई क्षेत्रों में भ्रमण कर बारात रामलीला मंच पर पहुंची। यहां भगवान की आरती और पूजा की गई। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक राजीव सिंह पारीछा, विनय शर्मा, कैलाश गुप्ता, श्री राम लीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, मयंक गुप्ता, अर्जुन सिंह यादव, एनडी सेन, कोमल चंद्र जैन, मनीष बंसल, राजीव चौरसिया, राघवेंद्र राय, गगन जैन, अजय कक्कड़, विकास लाक्षाकार, राम बिहारी मुखरैया, विक्की साहू, मोहित साहू, भरत लाक्षाकार, चंद्र प्रकाश गोस्वामी, ऋषभ यादव, आयुष मुखरैया आदि मौजूद रहे। बारात का संचालन मुख्य निदेशक शांतनू पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम ने किया शिव धनुष को भंग
झांसी। श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में बड़ा बाजार में हो रहे श्री रामलीला में सोमवार को धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। भगवान शिव के धनुष को बडे़ से बडे़ महारथी राजा महाराजा उठा तक नहीं पाते है। इससे राजा जनक व्याकुल हो जाते हैं कि इस धरती पर कोई वीर नहीं है, जो शिव धनुष को भंग कर सके। इस पर गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम शिव धनुष को भंग कर देते हैं। पुष्प वर्षा के बीच सीता जी राम को वरमाला पहनाती हैं। वहीं, शिव धनुष के भंग होने पर परशुराम जी नाराज हो जाते हैं और उनका लक्ष्मण से संवाद होता है। इस दौरान भगवान राम अपना नारायण स्वरूप के दर्शन उन्हें कराते है। इससे परशुराम शांत होकर अपने तपोस्थली वापस चले जाते हैं। मंचन अवसर पर मुख्य अतिथि सपा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव यादव रहे। इस अवसर उमेश गुप्ता, वीरेंद्र राय, केएन कुशवाहा, भरत राय, अजीत राय, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें