फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 10 घंटे की देरी से झांसी पहुंची सचखंड एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोहरा कम होते ही ट्रेनों की रफ्तार अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हालांकि, सचखंड एक्सप्रेस की लेटलतीफी में कोई फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। अमृतसर से चलकर हुजूर साहेब नांदेड़ को जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस शुक्रवार को भी 10 घंटे की देरी से झांसी पहुंची।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से तीन दिन पहले तक 12 से 15 घंटे की देरी से चलने वाली पंजाब मेल, तेलंगाना, श्रीधाम एक्सप्रेस ने धीरे-धीरे अपनी गति पकड़ना शुरू कर दी है। शुक्रवार को यह ट्रेन एक से तीन घंटे की देरी से झांसी पहुंची हैं। वहीं, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 2.30 घंटे, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे, पंजाब मेल चार घंटे, गतिमान एक्सप्रेस एक घंटे, यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस आठ घंटे, उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस चार घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस तीन घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जीटी एक्सप्रेस एक घंटे, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस एक घंटे, कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस सात घंटे और दक्षिण एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से झांसी पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें