फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सचखंड एक्सप्रेस, सीमेंट के स्लीपर से टकराई ट्रेन

Thu, 01 Nov 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सचखंड एक्सप्रेस
विज्ञापन
रेल मंडल के डबरा और अनंतपेठ स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह अराजकतत्वों ने सीमेंट के स्लीपर को पटरी पर रख दिया। यह स्लीपर नांदेड से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस से टकरा गया। इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। आरपीएफ ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
रेल प्रशासन दिल्ली से झांसी के बीच पटरियों के पास अपने अनुपयोगी सीमेंट के स्लीपरों से फेंसिंग करा रहा है, ताकि पटरियों तक जानवर न आ सकें। दिल्ली से आगरा के बीच काम पूरा हो चुका है और आगरा से झांसी के बीच काम चल रहा है।

बुधवार की सुबह अराजकतत्वों ने डबरा और अनंतपेठ स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक की पटरियों पर एक स्लीपर रख दिया। सुबह लगभग 6.50 बजे मौके से गुजरी 12716 सचखंड एक्सप्रेस के इंजन से सीमेंट के स्लीपर टकराकर दो टुकड़ों में बंट गया। गनीमत रही कि स्लीपर का टुकड़ा इंजन में नहीं फंसा। अन्यथा ट्रेन पटरी से भी उतर सकती थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी चालक ने अनंतपेठ स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर संरक्षा कर्मी और डबरा आरपीएफ उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा मौके पर पहुंच गए। बाद में स्लीपर के टुकड़ों को पटरी से उठाकर अलग किया गया। आसपास के गांवों में अराजकतत्वों की तलाश की गई, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। वहीं, आरपीएफ और संबंधित रेल स्टाफ ने घटना का ज्वाइंट नोट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें