झांसी। वैगन मरम्मत उत्तर मध्य रेल झांसी की खेलकूद समिति की ओर से कारखाने के पूर्व खिलाड़ी प्रदीप मेहरा की स्मृति में एमसीएस मैदान पर 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें डब्ल्यूआर संयुक्त टीम ने लेखा स्टोर की टीम को हराया। आलराउंडर सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया।
लेखा स्टोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 165 रन बनाए। बल्लेबाज विनय चौधरी ने शानदार 72 रन बनाए। डब्ल्यूआर संयुक्त के गेंदबाज सचिन ने चार विकेट लिए। जवाब में डब्ल्यूआर संयुक्त की टीम ने लक्ष्य 20वें ओवर में हासिल कर लिया। सचिन ने शानदार प्रदर्शन कर 48 व राजेंद्र ने 36 रन बनाए। राजकुमार ने 24 रनों की नाबाद पारी खेली। लेखा स्टोर के गेंदबाज हिम्मत व विनोद ने तीन - तीन विकेट लिए।
सचिन को मैन आफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर प्रभात मिश्रा, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर गौरव, खेलकूद अधिकारी सुमित कुमार सिंह, नीतेश कुमार, संजीव परिहार, दीपक मिश्रा, सतीश यादव आदि मौजूद रहे। अंपायरों में जेपी सिंह, जितेंद्र शर्मा, स्कोरर बलराम हुंडैत, संजय हैरिस रहे। कमेंट्री सागर तिवारी ने की। संचालन अमित कुमार थापक व अतुल अग्रवाल ने किया।