फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकार की कारीगरी: सबत ने दवाई पर बनाई रामलला की आकृति, इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Wed, 10 Jul 2024 04:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की पढ़ाई करने वाले सबत खालिदी को बचपन से ही चित्रकारी का शौक था। शुरुआत में वह घर की दीवारों पर चित्र बनाते थे।
विज्ञापन
टैबलेट पर उकेरी आकृति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी महानगर के चित्रकार ने दवाई पर भगवान राम और काबा की आकृति बना कर इंडिया एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ चित्रकारों ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

कोतवाली के रहने वाले सबत खालिदी को बचपन से ही चित्रकारी का शौक था। शुरुआत में वह घर की दीवारों पर चित्र बनाते थे। इस शौक को देखते हुए उनके पिता एवं माता ने पेंटिंग करने के लिए रंग के साथ पेंटिंग बुक मुहैया करा दी थी। जिस उम्र में बच्चे खिलौने खेलते हैं, उस उम्र में वह चित्रकारी सीखने में लगे थे। उनके चित्र बनाने के शौक ने उन्हें काफी मशहूर कर दिया।

विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की पढ़ाई करते हुए उनके दिमाग में दवाई पर आकृति उकेरने की सूझी। उन्होंने पैरासिटामोल की टैबलेट पर ही भगवान राम के साथ काबा की आकृति उकेर कर सभी को अचंभित कर दिया। सबत खालिदी ने बताया कि उनके कई चित्र मशहूर हुए हैं, लेकिन अयोध्या में स्थापित भगवान राम के साथ ही काबा की आकृति लोगों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें