फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन खराब होने पर वापस स्टेशन लौटी साबरमती एक्सप्रेस

Sun, 17 Mar 2019 12:08 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बीना की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस शनिवार को इंजन खराब होने के कारण एक किलोमीटर निकल जाने के बाद वापस ललितपुर स्टेशन पर लौट आई। दूसरा इंजन लगाकर डेढ़ घंटा बाद एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जाने वाली 19168 साबरमती एक्सप्रेस शनिवार की सुबह 9.39 बजे ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। ट्रेन सात मिनट रुकने के बाद 9.46 बजे बीना की ओर रवाना हो गई। ट्रेन नए मालगोदाम के पास खंभा नंबर 1037 के पास पहुंची थी कि इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

ड्राइवर द्वारा प्रयास के बाद भी जब इंजन में खराबी ठीक नहीं हो सकी तो इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को दी। इस पर रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन साबरमती एक्सप्रेस में लगवाया। इसके बाद इंजन की खराबी सुधारने के लिए इंजन समेत ट्रेन को सुबह 10.45 बजे एक किलोमीटर वापस कराकर वापस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया। 
विज्ञापन


यहां इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इंजन से गिर रहे ऑयल को बंद कराया और फिर ट्रेन को 11.19 बजे बीना की ओर रवाना किया गया। ट्रेन निर्धारित समय सुबह 7.08 बजे के स्थान पर सुबह 9.39 बजे ललितपुर आई और फिर यहां डेढ़ घंटे तक ट्रेन प्रभावित रही। इस प्रकार शनिवार को अप रुट की साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 4.11 घंटे तक लेट हो गई, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, इस दौरान अप रुट पर कोई एक्सप्रेस नहीं थी, जिस कारण अन्य ट्रेनों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें